शनिवार 21 नवंबर 2026 - 14:05
नवाफ़िल इंसान को वाजेबात की अदायगी और हराम कार्यों से बचने की ओर प्रेरित करती हैं: अल्लामा सय्यद मोहम्मद हुसैन तबातबाई

मरहूम अल्लामा सय्यद मोहम्मद हुसैन तबातबाई ने नवाफ़िल को ऐसे आध्यात्मिक प्रकाश का स्रोत बताया है, जो इंसान को वाजिब कार्यों की अदायगी के साथ-साथ हराम कार्यों से बचने की ओर भी प्रेरित करता है। उन्होंने नमाज़-ए-शब के प्रभावों पर जोर देते हुए बताया कि जिन दिनों इंसान को नेक कार्यों की तौफ़ीक़ मिलती है, उन दिनों और अन्य दिनों में उसके कामकाज तथा परिस्थितियों में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्तहब नमाज़ें केवल इबादत के आध्यात्मिक प्रभावों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये इंसान के भीतर बंदगी की भावना को मजबूत करने और रोजमर्रा की जिंदगी में नेक कार्यों की तौफ़ीक़ हासिल करने का माध्यम भी बन सकती हैं।

अल्लामा तबातबाई ने नवाफ़िल के आध्यात्मिक प्रभावों की ओर संकेत करते हुए इस महत्वपूर्ण अवसर से लाभ उठाने और विशेष रूप से नमाज़-ए-शब का नियमित रूप से एहतिमाम करने पर जोर दिया है।

अल्लामा तबातबाई (र) फरमाते हैं:

"नवाफ़िल (दैनिक मुस्तहब नमाज़ें) में एक ऐसा नूर है, जो इंसान को वाजिब कार्यों की अदायगी, बल्कि हराम कार्यों को छोड़ने की ओर ले जाता है। इसलिए इनके सकारात्मक प्रभावों से गाफिल नहीं होना चाहिए और स्वयं को इस नेमत से वंचित नहीं रखना चाहिए।

देखिए! जिस दिन आपको नमाज़-ए-शब पढ़ने की तौफ़ीक़ मिलती है और जिस रात यह तौफ़ीक़ नहीं मिलती, उन दोनों के बीच कितना अंतर होता है!

इस बात पर गौर कीजिए कि जिस रात आपको नमाज़-ए-शब पढ़ने की तौफ़ीक़ मिलती है, उसके बाद दिन में नेक कार्यों को अंजाम देने में आपको कितनी सफलता मिलती है और आपके काम कितनी आसानी से पूरे होते हैं। इसके विपरीत, जिस रात आप नमाज़-ए-शब पढ़ने की तौफ़ीक़ से वंचित रह जाते हैं, तो जिस काम के लिए भी हाथ बढ़ाते हैं और जिस मामले की ओर भी ध्यान देते हैं, ऐसा महसूस होता है कि उसमें किसी न किसी प्रकार की रुकावट या बाधा आ जाती है।"

स्रोत: दर महज़र-ए-अल्लामा तबातबाई, पेज 381।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha